Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कैसे लगती है लू? क्या है लक्षण ? लू से बचने के लिए इन उपायों का करें पालन

लू लगने पर सिर दर्द, थकावट, उल्टी, बुखार आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration Problems) भी हो जाती है। ऐसे में खुद के साथ परिवार का ध्यान रखना बेहद जरूरी है खासकर बच्चों का बचाव जरूरी है।

20 Apr 2023

कैसे लगती है लू? क्या है लक्षण ? लू से बचने के लिए इन उपायों का करें पालन

गर्मी शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें ज्यादा खाना-पीना शुरू कर देते हैं। ऐसे में लोग धूप लगते ही ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक आदी का सेवन करते हैं। जो उन्हें बीमार करती है। हम चाहे कितना भी धूप से बचने की कोशिश करें गर्म हवा के कारण लू (Loo) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लू यानि हीट स्ट्रोक गर्मियों में हवा का तापमान सामान्य से ज्यादा होता है, इस वातावरण में चलने वाली हवाएं लू कहलाती है।

लू लगने के क्या है लक्षण
लू लगने पर सिर दर्द, थकावट, उल्टी, बुखार आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या (Dehydration Problems) भी हो जाती है। ऐसे में खुद के साथ परिवार का ध्यान रखना बेहद जरूरी है खासकर बच्चों का बचाव जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

कब लगता है लू
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी के कारण लू लगती है। इसके अलावा गर्म हवा और धूप में लगातार काम करने या बाहर निकलने, गर्म मौसम में अधिक कपड़े पहनने, शराब का सेवन करने आदि से भी लू लगती है। अधिकतर हीट स्ट्रोक के मामले उन लोगों के साथ देखा गया है जो बिना तरल पदार्थ लिये या खाली पेट बहुत अधिक देर तक तेज धूप में रहते हैं। छोटे बच्चों व बुजुर्गों सहित गर्भवती महिलाओं के लिए विशेषतौर पर सर्तकता बरतने की जरूरत होती है। इसके अलावा मधुमेह, मानसिक बीमारी, ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन करने वालों के प्रति भी हीट स्ट्रोक को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

लू से बचने के लिए इन उपायों का करें पालन:

  • दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलें
  • खाली पेट अधिक देर तक बाहर नहीं रहें
  • खाना में सुपाच्य और हल्के भोजन ही लें
  • सूती के बने हुए ढीले व हल्के कपड़े पहनें
  • शराब व कैफीन आदि के सेवन से बचें
  • खूब पानी पीयें, इलेक्ट्राल का इस्तेमाल करें
  • छाते, टोपी या तौलिये से खुद को ढंकें

हीटस्ट्रोक का हो असर तो रखें ध्यान:
हीटस्ट्रोक का असर होने पर व्यक्ति को बुखार आ जाता है। इसके साथ ही उल्टी व दस्त की शिकायत होती है। ऐसे में मरीज का बुखार कम करने के लिए तुरंत पारासिटामोल दवा एवं उल्टी व दस्त होने पर नमक, चीनी व पानी या ओआरएस का घोल लेना चाहिए।

लू लगने पर क्या करें:

  • लू से पीड़ित व्यक्ति को ठंडे पानी से नहलायें।
  • व्यक्ति के शरीर पर पानी से भिगोकर कपड़ा लपेट दें।
  • अधिक से अधिक बार पानी व ओआरएस पिलायें।
  • आवश्यक पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
  • बेल या नींबू का शर्बत लाभकारी है।
  • कच्चे आम का शर्बत बना कर पीयें।
  • पानी में नींबू-नमक मिलाकर पीयें।
  • पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहें।
  • कच्चे आम के लेप से तलवों की मालिश करें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News